प्रयागराज: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सम्मानित हुई छात्राएं | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। गंधर्व लोक प्रयाग की ओर से कमलेश कुमार भट्ट स्मृति जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सोमवार को मीरापुर स्थित रमादेवी इंटर कॉलेज में हुई। इसमें निबंध लेखन में अंकिता अग्रवाल को प्रथम, जाह्नवी कुमारी को द्वितीय, अलीशा कौशर को तीसरा स्थान मिला। निबंध के दूसरे वर्ग में साइना फतिमा, खुश्बू कुमारी, चांदनी को क्रम से प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार मिला।
कला प्रतियोगिता में अदिति अग्रवाल को प्रथम, सुषमा कुशवाहा को द्वितीय और दामिनी कुशवाहा को तीसरा पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता की केंद्र अधीक्षिका अंजू पुरवार के मुताबिक स्केच पेंटिंग के लिए खुश्बू निषाद को पहला पुरस्कार मिला। इसी तरह गायन प्रतियोगिता में उत्तरा सिंह को प्रथम पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य सोनी यादव, गंधर्व लोक प्रयाग के निदेशक विजय कुमार समेत विद्यालय के अध्यापक और अभिभावक आदि मौजूद रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |