कंगना रनौत और ईशा गुप्ता ने महिला आरक्षण विधेयक का किया स्वागत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत और ईशा गुप्ता ने मंगलवार को बहुत समय से लंबित आरक्षण विधेयक को पेश करने के केंद्र सरकार के कदम का स्वागत किया है और इसे भारत के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को यहां नए संसद भवन में पहले दिन लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने वाला एक संवैधानिक संशोधन विधेयक पेश किया। यह विधेयक 27 वर्षों से लंबित पड़ा हुआ था।

रानौत और गुप्ता ने महिला आरक्षण विधेयक पेश करने के दौरान आमंत्रित महिला सदस्यों के रूप में विशेष सत्र में भाग लिया। रनौत ने महिला आरक्षण विधेयक को प्राथमिकता देने के लिए सरकार की सराहना की। अभिनेत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, यह देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज नए संसद भवन का पहला सत्र था और किसी भी मुद्दे पर चर्चा हो सकती थी और कोई भी विधेयक पारित हो सकता था। लेकिन सरकार ने महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता बनाया। यह बड़ा बयान है।

गुप्ता ने कहा कि मौजूदा विशेष संसद सत्र के दौरान विधेयक को सूचीबद्ध करना देश की प्रगति को दर्शाता है। उन्होंने कहा, हमें महिलाओं की आवाज पर ध्यान देने की जरूरत है। हम जानते हैं कि महिला होने के नाते हमें किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह विधेयक पूरी तरह से महिला शक्ति के बारे में है। मोदी जी ने पहले ही महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी पहल भी एक है। महिला आरक्षण विधेयक उसी दिशा में एक नया कदम है।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ