जौनपुर: जंघई बाजार चौकी इंचार्ज व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

दलित महिला ने सामुहिक दुष्कर्म का लगाया था आरोप

मीरगंज जौनपुर। थाना क्षेत्र से सटे सीमावर्ती प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र के जंघई बाजार स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज समेत 3 अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। चौकी पर लंबे समय तक तैनात रहे सुधीर पाण्डेय पर दलित महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगा पुलिस महकमे में खलबली मचा दी हैं। प्राम्भिक जांच के बाद चौकीइंचार्ज पर मामला दर्ज किया गया है। प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र के मधईपुर जंघई निवासी अनुसूचित जाति की महिला रीना पत्नी संतोष कुमार गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसे कई दिनों से कोई फोन कर अश्लील बातें करता था।विरोध पर जान से मारने की धमकी भी देता था। जिसकी शिकायत लेकर वह जंघई चौकी इंचार्ज के पास गई थी। आरोप है कि दरोगा ने उससे दरखास्त लेकर पता लगाने की बात कर वापस घर भेज दिया। कहा कि 21 सितंबर की शाम 6 बजे दरोगा ने उसे फोन कर कहा कि जो तुम्हे फोन करता है उसे पकड़ने चलना है अभी पुलिस चौकी पर आ जाओ। आरोप है कि वह जैसे ही पुलिस चौकी पहुंची उसे चौकी इंचार्ज जंघई निजी कार से भदोही की ओर लेकर चले। रास्ते में दुर्गागंज बाजार में उसे कोल्डड्रिंक में नशीली शराब पिला कर घंटो सामूहिक दुष्कर्म किया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चौकी इंचार्ज जंघई सुधीर पाण्डेय, अर्जुन व सभाजीत पुत्रगण राजपति निवासी मधईपुर व संतोष पाण्डेय निवासी चनेथू के खिलाफ भारतीय दंडात्मक अधिनियमों के तहत आवश्यक कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें