जौनपुर: लायंस क्लब क्षितिज ने मनाया हरितालिका तीज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज द्वारा हरितालीका तीज के अवसर पर भव्य तीज महोत्सव, साधारण सभा की बैठक व गणेश महोत्सव का आयोजन शहर के एक होटल में किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने सपरिवार महोत्सव व गणेश उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किरन सेठ ने किया। कार्यक्रम की शुरु आत गणेश वन्दना से की गयी तथा उसके पश्चात लियो वर्णिका आनन्द ने तीज के गाने पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरु आत की। संचालन अर्चना सिंह ने किया। अंत में प्रतिभाग किये लोगो को अवार्ड दिए गए। जिसमे राइट ग्रीन एंड रेड आर्टिकल में में शिल्की श्रीवास्तव प्रथम नीतू सिंह द्वितीय उमा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं । स्पून मार्बल रेस में चांदनी साहू प्रथम व सूची साहू द्वितीय स्थान पर रहीं। पिक एंड वेयर आइटम गेम में डॉ प्रिया सिंह प्रथम व निशा कनौजिया चांदनी साहू डॉक्टर आकांक्षा द्विवेदी द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम संयोजक रेखा सिंह द्वारा सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर यवनिका सिंह, सरिता मिगलानी, चेतना साहू, सीमा सहाय, सुषमा सोनकर, नीतू सिंह,अन्जली गुप्ता, उमा गुप्ता, डॉली गुप्ता,सुधा बैंकर, उषा मोदनवाल, डॉ आकांक्षा द्विवेदी, डॉ प्रिया सिंह , बबीता जयसवाल, शिल्पी जायसवाल, नीतू गुप्ता, निशा कनौजिया, चांदनी साहू, एकता बरनवाल,नीतू गुप्ता, गुन्जन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |