नया सवेरा नेटवर्क
आर डी नेशनल कॉलेज का आयोजन
मुम्बई। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी और नेशनल काॅलेज बांद्रा के संयुक्त तत्वावधान में 'हिंदी: वर्तमान और भविष्य ' विषय पर एक परिसंवाद का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ नेहा जगतियानी ने अतिथियों का स्वागत।दीप प्रज्ज्वलन और महाराष्ट्र राज्य गीत से शुरू कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ आयपीएस, फोर्स वन के प्रमुख कृष्ण प्रकाश ने कहा कि हिंदी का सर्वसमावेशी स्वभाव उसके विकास की कथा लिख रहा है।हम सभी को हिंदी के गौरवशाली इतिहास को देखते हुए विश्वभाषा की ओर बढ़ते कदम को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। अध्यक्ष के रूप में वक्तव्य देते हुए अकादमी के कार्याध्यक्ष शीतला प्रसाद दुबे ने अकादमी की गतिविधियों की जानकारी देते हुए हिंदी के गौरवशाली वर्तमान के साथ यशस्वी भविष्य को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि करुणाशंकर उपाध्याय ने विदेशों में हिंदी के विकास का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि भविष्य में हिंदी सर्वाधिक महत्वपूर्ण भाषा बनने की तरफ अग्रसर है। विशेष अतिथि मंजुला देसाई ने मीडिया, फिल्म आदि के माध्यम से देश- दुनिया में लोकप्रिय होती हिंदी के महत्व को प्रस्तुत किया। संचालन कवयित्री संध्या यादव और डॉ अंजना विजन ने किया। आनंद सिंह, मार्कंडेय त्रिपाठी, गजानन महतपुरकर और डॉ प्रतिमा सिंह सहित सैकड़ों विद्यार्थी तथा प्राध्यापकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ