नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के गोड़िला गांव में गुरु वार की सुबह मकान बनाने को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों के बीच चले ईट पत्थर में तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी क्षेत्र के उक्त गांव में गुरु वार की सुबह मकान बनाने को लेकर हुए विवाद में चले ईंट पत्थर से दोनों तरफ से तिलकधारी (48) पुत्र रामदेव, राजकुमारी (48)पत्नी तिलकधारी चनतारा (50)पत्नी स्व संतलाल व संतोष कुमार (30)पुत्र मिठाई लाल, लीलावती (60) पत्नी मिठाई लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर तिलकधारी, राजकुमारी व चनतारा को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ