जौनपुर: भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने अलग ढंग से मनाया जन्मदिन | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

शीतला चौकिया धाम में टेका मत्था, किया दर्शन-पूजन

विकलांग स्कूल में बच्चोें को दिया डेस्कटॉप,वृद्धाश्रम में दी फ्रिज

कार्यालय में केक काटकर मनाया,लोगों ने दीर्घायु की कामना की

जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने शनिवार कोे अपना जन्मदिन विकलांग बच्चों, वृद्धाश्रम एवं जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर मनाया। हलांकि सबसे पहले उन्होंने मां शीतला चौकिया धाम में अपने जन्मदिन के अवसर पर दर्शन पूजन किया। वहां से उनका जनकाफिला जिला अस्पताल में पहुंचा वहां पर मरीजों को फल वितरित किया और उनका कुशलक्षेम पूछा।


वहां से सीधे विकलांग बच्चों के स्कूल पहुंचे वहां पर केक काटकर बच्चों को अपने हाथों से केक खिलाया तथा विकलांग बच्चों को कम्प्यूटर डेस्कटॉप दिया। वहां से सीधे वृद्धाश्रम पहुंचे वहां पर वृद्धाओं का कुशल क्षेम पूछने के साथ साथ वृद्धाश्रम में विधवाओं के लिए तीन सीलिंग फैन तथा फ्रिज दिया। उसके बाद सीधे अपने कार्यालय पहुंचे वहां पर केक काटकर लोगों ने उनका जन्मदिन मनाया तथा ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की।



बताते चलें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह जिले में गरीबों और बेसहारों के मसीहा के रूप में एक अलग पहचान बनाई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना जन्मदिन सादगी के साथ विकलांग बच्चों और वृद्धाश्रम में विधवाओं को मौके पर जाकर उन्हें उपहार भेंटकर यह साबित कर दिया कि उनके दु:ख दर्द को किस तरह से वह अनुभव करते हैं। यही नहीं वह जिला अस्पताल में भी जाकर मरीजों को फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम पूछने से पीछे नहीं रहे।




वह हमेशा जनपद के विकास के लिए एवं गरीबों और बेसहारों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनको अपनी माटी से इतना लगाव है कि वह मुंबई जैसे शहर में रहने के बावजूद यहां के गरीबों और बेसहारों का सुध लेना नहीं भूलते हैं।






जन्मदिन के अवसर पर उनके साथ माउंटलिट्रा जी स्कूल के निदेशक अरविंद सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह, प्रधानाचार्य विनोद राय, डॉ.अरूण सिंह, पत्रकार मधुकर तिवारी, बबलू दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

दुर्घटना में घायल युवक को दी आर्थिक मदद



जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने ईशापुर मोहल्ला निवासी अमरपाल खरवार पुत्र प्रभुनाथ खरवार के घर जाकर उसे आर्थिक मदद दी और उसका कृत्रिम पैर व हाथ लगवाने का आश्वासन दिया। ज्ञातव्य हो कि ट्रेन से गिरकर उसका पैर और हाथ टूट गया है। वैसे भी इस तरह के लोगों के आर्थिक मदद पहले भी करते चले आ रहे हैं और जिन बेसहारा लोगों को कृत्रिम पैर मुहैया कराते हैं उनके परिवार के लोग समाजसेवी ज्ञान प्रकाश को अंतरात्मा से आशीर्वाद देते हैं। उनका यह भी मानना है कि ईश्वर ने हमको उस लायक बनाया है तो मेरा धर्म बनता है कि ऐसे लोगों के मददगार बनें और ऐसा करने में मुझे आनंद की अनुभूति होती है।


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ