जौनपुर: कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए जुट जाएं:अन्नपूर्णा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भाजपा की बूथ सशक्तिकरण के तहत हुई बैठक
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण की कई बैठक केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की उन्होंने पहली बैठक मंडल नगर दक्षिणी की एक होटल में ली तो वहीं दो बैठक भाजपा कार्यालय पर ली। भाजपा कार्यालय की दो बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए जुट जाएं। मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पार्टी का कार्यक्रम संपन्न होना चाहिए, कार्य करने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी, जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है वह पार्टी के सच्ची निष्ठा और लगन के साथ पार्टी का काम करें और बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाएं। विशिष्ट अतिथि अमरनाथ यादव ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने के लिए समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को प्रधानमंत्री मोदी के दूरदशर््ाी नीतियों के कारण सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव आशीष गुप्ता बेचन पाण्डेय अजीत प्रजापति आमोद सिंह रोहन सिंह सिद्धार्थ राय सुशांत चौबे सतीश सिंह त्यागी राजेश गुप्ता अभिषेक श्रीवास्तव कमलेश निषाद विष्णु सिंह जय विजय सोनकर दीपक पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |