नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के प्रणवम स्कूल में गुरूवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि ''राजनीति की पाठशाला"" के अध्यक्ष व मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ प्रमोद के सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस दिन भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदू भाषा को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा घोषित किया था। भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाया। हालांकि इसे 26 जनवरी 1950 को देश के संविधान द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में इस्तेमाल करने के विचार को मंजूरी दी गई। हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में इस्तेमाल करने के दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। विशिष्ट अतिथि कुलदीप पाण्डेय ने कहा हमें अपनी मातृभाषा के सम्मान के लिए हिंदी भाषा में सभी राजकाज करना चाहिए तथा अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। वहीं अजीत शर्मा,सोनाक्षी तिवारी,दिव्या तिवारी आदि वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर पंकज सिंह,पंकज मणि तिवारी,सुनीता सोनी नीलम सोनी,नीता तिवारी,अस्मिता शुक्ला, निशा बानो,वंदना जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ