जौनपुर: सपा नेता आलोक का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक त्रिपाठी लकी पुत्र पूर्व विधायक स्व. शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाये जाने पर गुरु वार को सेवईनाला बाजार में सपा के जफराबाद विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम यादव के नेतृत्व में माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आलोक त्रिपाठी लकी ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उसी प्रकार हम भी अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नही होने देंगे। इस मौके पर प्रधान विनोद कुमार यादव, जय प्रकाश यादव, ऋषि यादव, फौजी अनिल यादव, पिंटू यादव, बबलू यादव, कैलाश यादव, रामफल यादव, अशोक यादव, बृजेश यादव अन्य मौजूद रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent