जौनपुर: गांधी जयंती पर क्रॉस कंट्री रेस का होगा आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सरायख्वाजा जौनपुर। खेल निदेशालय उप्र लखनऊ के आदेश अनुसार गांधी जयंती के अवसर पर सोमवार को सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयन्ती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पुरूष वर्ग की 5 किमी क्रॉस कन्ट्री रेस का आयोजन सुबह 9 बजे से इन्दिरा गांधी स्पोटर्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में कराया जायेगा। क्रास कन्ट्री रेस में प्रथम छ: स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी कृष्ण कुमार यादव, पूर्व चैम्पियन एथलीट से सम्पर्क कर अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। गांधी जयन्ती के दृष्टिगत स्टेडियम में 1 अक्टूबर को सुबह 10 से 11 बजे के मध्य अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त प्रशिक्षकगण अपने खिलाडि़यों के साथ उपस्थित रहकर सामूहिक रूप से श्रमदान करेंगे। यह जानकरी क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अतुल सिन्हा ने दी है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |