जौनपुर: प्रतियोगिता में मुस्कान,अलेख्या,देवांश व राहुल रहे अव्वल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मछलीशहर जौनपुर। छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करने के लिए समय समय प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करना चाहिए।जिससे उन्हें शिक्षा के साथ साथ शारीरिक और मानिसक विकास हो सके। उक्त बातें जगत नारायण संस्कृत महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान मुख्यातिथि उमामहे·ार संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र ने कही। विशिष्ट अतिथि राज्य संयोजक आचार्य खगेन्द्र कुमार मिश्र ने भी बच्चो संबोधित किया। प्रतियोगिता में संस्कृत गीत प्राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज जौनपुर की छात्रा मुस्कान मिश्र ने सर्वश्रेष्ठ प्रदशर््ान करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।द्वितीय स्थान अंशू यादव,तृतीय स्थान ज्योतिका त्रिपाठी को मिला। संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में जे पी इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज की छात्रा अलेख्या को प्रथम और आराध्या त्रिपाठी दूसरा स्थान मिला। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्रीगौरी शंकर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्र राहुल पांडेय एवं आदशर््ा भारती संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के साथ दिव्यांश पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सार्थक उपाध्याय ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में विजय नारायण तिवारी, विनोद कुमार, डॉ रामचन्द्र, डॉ रविन्द्र पाण्डेय,डॉ श्यामजीत, सन्दीप तिवारी निर्णायक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.कन्हैया लाल एवं संचालन संयोजक शिवानन्द चौबे ने किया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं के साथ अध्यापकगण उपस्थित रहे।