जौनपुर: गणेश चतुर्थी पर आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने बांधा समां | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भक्ति मय आल्हा एवं सोरठा पर झूमे श्रोता
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के बसरही (रंगवा) गाँव में शुक्रवार की देर शाम तक गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आल्हा सम्राट फौजदार सिंह द्वारा गाये गीतों पर श्रोता मंत्र मुक्त हो गए। उक्त ग्राम सभा निवासी उदयप्रताप सिंह के यहाँ गणेश चतुर्थी के भंडारे में आयोजित क्षेत्र के विभिन्न गाँव से लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से आल्हा सम्राट फ़ौजदार सिंह की गायकी केंद्र विन्दु बनी रही उनके तेज़ तर्रार, वीर रस एवं राष्ट्र भक्ति गीत, अब तो घरे-घरे फहराया केसरिया मितऊ,,रामराज बबुआ धीरे-धीरे आई,,जैसे गीतों ने लोगो को अपने ओर आकर्षित करने पर मजबूर कर रखा। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रत्याशी जि.पं.सदस्य प्रवीण सिंह विकास ने आल्हा सम्राट को अंग वस्त्र एवं फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित जि.पं.स. आलोक सिंह, साहबलाल पाण्डेय, रिटायर्ड सी आरपीएफ कदमराज सिंह, मार्कण्डेय सिंह, अरु ण सिंह अन्य बहुत से सम्मानित जन उपस्थित रहे। गणपति भंडारे में राजपूत एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विपुल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश बहादुर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, मुकेश सिंह, मुरारी सिंह, उग्रसेन सिंह, रामदुलार सिंह, नीरज सिंह के साथ समस्त पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर कार्यक्रम में उपस्थित छोटे छोटे बच्चों गणपति बप्पा मोरया के गानों पर झूम उठे।
![]() |
Advt. |