जौनपुर: दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, किशोरी बरामद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। बिशुनपुर चौराहे पर गुरु वार की शाम संदिग्धों की तलाश के दौरान पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो ऐक्ट के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने पीडि़त किशोरी को दो दिनों पूर्व मुम्बई से बरामद कर लिया था। उसे महिला कांस्टेबल की देखरेख में मेडिकल मुआयना हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।कशोरी की माता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को बीते 14 अगस्त को घर से स्कूल जाते समय बहला फुसलाकर इसी थाना क्षेत्र के बनहरा गांव निवासी संदीप राव कहीं भगा ले गया। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से पता लगाया तो उसका लोकेशन मुंबई का पता चला। स्वजनों को साथ लेकर वहां पहुंची पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। लेकिन आरोपित का पता नहीं चल सका। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि चौराहे पर संदिग्धों की तलाश के दौरान उन्हें पैदल ही एक युवक सामने से आता दिखा। रु कने का इशारा करने पर वह बिपरीत दिशा में भागने लगा। हमराहियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में वह दुराचार और पाक्सो ऐक्ट का आरोपित निकला।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |