जौनपुर: मोहम्मद साहब के बताये रास्तो से संवरती है दुनिया: मौलाना खैरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत में ईद मिलादुन्नबी पर जलसे का हुआ आयोजन
केराकत जौनपुर। हजरत मौलाना रईसुल खैरी ने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा स. के बताये हुए रास्ते पर चलने से ही इंसान की दीन व दुनिया संवर जाया करती है। बुधवार की रात मनियरा में महाराष्ट्र के प्रख्यात उद्दोगपति जावेद अहमद द्वारा पैतृक आवास पर आयोजित ईद मिलादुन्नबी के जलसे को मौलाना खैरी खिताब कर रहे थे। उन्होनें कहा कि अल्लाह पाक ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा स0 को सिर्फ मुसलमानों के लिये नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिये रहमत का पैगंबर बनाकर भेजा था। पैगंबर साहब ने इन्सानियत , मानवता व भाई चारे का जो पैगाम दिया है। उसपर आज पूरी दुनिया अमल करे तो पूरी दुनिया में सुकून शान्ति हो सकती है। कुशीनगर पडरौना से आए हजरत मौलाना व हाफिज अबुल कासिम ने अपने नूरानी तकरीर में पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा स0 के वेलादत पर रोशनी डालते हुए कहा कि पैगम्बर साहब का शबे वेलादत जो शबे कद्र से हजार गुना बेहतर है। यह मुबारक दिन जो पूरी दुनिया को मिला है। उस पर पूरे आलम को नाज़ व फक्र करना चाहिए। इस मौके पर शायर हाफिज साबिर अली झारखंड ने बेहतरी नातिया कलाम सुनाकर अपनी खिराजे अकीदत पेश किया। जलसे का आगाज हाफिज व कारी अबुल कासिम व शिफतैन खैरी के तिलावते कलाम पाक हुआ। सदारत मौलवी निजामुद्दीन अंसारी ने किया। जलसे में आए हुए मेहमानों का स्वागत व खैर मकदम जावेद खान ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में हिन्दू, मुस्लिम दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।