मुंबई: नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मंगलवार 19 सितंबर 2023 को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के अध्यक्ष आर पी सिंह रघुवंशी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शारदा प्रसाद दूबे शरदचंद्र एवं वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही उपस्थित थे।
अध्यक्षता कर रहे रघुवंशी जी ने उपस्थित सभी अतिथियों के साथ अनिल कुमार राही से केक कटवाकर शुभकामनाएं दी।गणेश चतुर्थी के शुभ घड़ी पर संस्था के सह-संसथापक वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही का जन्मदिन भी मनाया गया।गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों द्वारा गणेश जी की वंदना की गई तत्पश्चात अनिल कुमार राही को गीतों के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी गई।
मंच का खूबसूरत संचालन कवियत्री सीमा नयन ने किया।उपस्थित साहित्यकारों में लखनऊ से दिवाकर सिंह, अमेठी से नूतन सिंह, मुंबई से एडवोकेट अनिल शर्मा, वरिष्ठ कवियत्री सत्यभामा सिंह, मंजू कोशरिया, ठाणे से आनंदी सिंह रावत, ममता राजपूत हीर, राष्ट्रीय सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर, राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप, ममता अनिका, कवियत्री सिंधवासिनी, योगेश बहुगुणा योगी एवं मानसिंह सुथार मुख्य रूप से उपस्थित थे। अंत में अनिल कुमार राही ने उपस्थित सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |