लखनऊ: दशलक्षण पर्व पर भगवान का जलाभिषेक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन बुधवार को आशियाना जैन मन्दिर में तीर्थंकर शान्तिनाथ का भक्तिभाव के साथ जलाभिषेक किया गया। वहीं मंत्रोचार के बीच सुबह शांतिधारा का आयोजन हुआ। शांतिधारा का सौभाग्य अखिलेश जैन, संजय जैन, आशीष जैन और अनुज जैन को प्राप्त हुआ। जैन धर्म के लोग दशलक्षण पर्व के इन दस दिनों में व्रत रखकर, भगवान की आराधना, जाप और अनुष्ठान करते हैं। डॉ. अभय कुमार जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन मार्दव धर्म मनाया गया। मार्दव धर्म से मानव के स्वभाव में मधुरता और सरलता आती है। अहंकार का विनाश होता है।
![]() |
Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh