नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क घुमाने के बाद घर छोड़ने के बहाने साली को लेकर एबुलेंस ड्राइवर घर पहुंचा। आरोपी ने चाकू के बल पर दुराचार किया। विरोध करने पर मारपीट कर भाग निकला। पीड़िता ने गोमतीनगर विस्तार थाने पहुंच कर जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मलिहाबाद भटखेरवा निवासी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि मलिहाबाद भटखेरवा निवासी विशाल कुमार एंबुलेंस ड्राइवर है। जिसे ठाकुरगंज बर्फखाना के पास से पकड़ा गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक शनिवार को युवती ने घर में घुस कर दुराचार करने का मुकदमा दर्ज कराया था। विशाल कुमार की पत्नी और पीड़िता रिश्ते में बहन हैं। शनिवार को विशाल ने साली को फोन कर जनेश्वर मिश्र पार्क घुमने के लिए बुलाया। काफी देर तक दोनों लोग पार्क में टहलते रहे। शाम को विशाल ने साली को लेकर उसके घर पहुंचा। परिवार के लोग घर में नहीं थे। इस दौरान ही आरोपी ने चाकू दिखा कर साली के साथ दुराचार किया। इंस्पेक्टर के मुताबिक गलत काम करने के बाद विशाल भाग कर ठाकुरगंज चला गया था। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रैक करते हुए विशाल को पकड़ा गया है।
 |
विज्ञापन
|
 |
विज्ञापन
|
 |
Ad
|