बीजेपी महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मोर्चा के नए कार्यालय का उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork

बीजेपी महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मोर्चा के नए कार्यालय का उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। जोगेश्वरी पश्चिम के आनंद नगर स्थित हाजी युसूफ कॉलोनी के पास में अल्पसंख्यक विभाग महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान के कार्यालय का उद्घाटन स्थानिक विधायक भारती ताई लवेकर के हाथों फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ।

भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के महासचिव संजय केनेकर, बीजेपी महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इदरीश मुल्तानी, पूर्व राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री हैदर आजम, हज कमिटी के अध्यक्ष आसिफ उस्मान खान जैसी प्रमुख हस्तियां उपस्थित थी। एसएम खान का जन्मदिन सभी प्रमुख अतिथियों के मौजूदगी में केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया गया। 

स्थानीय विधायक भारती ताई लवेकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान के भारतीय जनता पार्टी में आने से पूरे मुंबई शहर में माइनॉरिटी समाज का भारतीय जनता पार्टी के प्रति स्नेह और प्यार बढ़ा है। 

इनके पार्टी में आने से अल्पसंख्यक समाज के काफी संख्या में लोगों ने पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी से जुड़े हैं। हमें विश्वास है कि एसएम खान पार्टी के प्रति निष्ठा और वफादारी निभाएंगे। पार्टी के कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के झंडे को बुलंद करेंगे। हम इस सुंदर  कार्यालय खोलने के लिए इनका तहे दिल से आभार प्रकट करते हैं। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ