![]() |
प्रो. सुधा सिंह |
नया सवेरा नेटवर्क
हिंदी दिवस पर समस्त देश वासियों को हार्दिक बधाई। हिंदी सर्वाधिक सशक्त और समर्थ भाषा है। विश्व की तीसरी बड़ी भाषा के रूप में जानी जाती है। विश्व की अन्य भाषाओं की तुलना में हिंदी सर्वाधिक सम्प्रेषणीय और सुग्राह्य भाषा है।आधुनिक संचार क्रान्ति और मीडिया के विस्तार नें हिंदी को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।भारत सरकार नें 'त्रिभाषा सूत्र' के माध्यम से या बेसिक शिक्षा में 'निपुण भारत' अथवा 'मिशन लक्ष्य' के माध्यम से हिंदी शिक्षण पर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है उसकी उन्नति करना हमारा पुनीत कर्तव्य है। हिंदी महज भाषा ही नही बल्कि हमारी पहचान भी है। हिन्दी को वैश्विक स्तर पर विकसित करने के लिए हमे प्रयास करना होगा। इसके लिए हिंदी में अधिक से अधिक अनुवाद किया जाय। प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रतियोगिताओं में हिंदी अनिवार्य किया जाए। बेसिक शिक्षा से लेकर उच्चशिक्षा तक हिंदी भाषा शिक्षण पर बल देकर शुद्ध उच्चारण और शुद्ध लेखन की प्रतियोगात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाए। हिंदी का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है।
प्रो. सुधा सिंह, विभागाध्यक्ष हिंदी
राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ