भाजपा अध्यक्ष नड्डा परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण को दिखाएंगे हरी झंडी| #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को जशपुर से पार्टी की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी। भाजपा प्रवक्ता और परिवर्तन यात्रा के मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि नड्डा आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा विमानतल से रवाना होंगे और पूर्वाह्न 11 बजे जशपुर के पुलिस मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। वह दोपहर 12 बजे जशपुर के बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे तथा दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर रंजीता स्टेडियम मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |