अयोध्या: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया महिला आरक्षी पर हमले का मुख्य आरोपी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अयोध्या। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अयोध्या में एक ट्रेन में महिला आरक्षी (कांस्टेबल) पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी को शुक्रवार को एक मुठभेड़ में मार गिराया जबकि दो अन्य आरोपी घायल हो गए। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि सरयू एक्सप्रेस में महिला आरक्षी पर हमले की घटना का मुख्य आरोपी अनीश खान आज अयोध्या के पूरा कलंदर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बाद में उसने दम तोड़ दिया। वह हैदरगंज थाना क्षेत्र के दसलावन का रहने वाला था। कुमार ने कहा उसके दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल दुबे भी घायल हो गए तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Ayodhya
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh