ठाणे: कार में अचानक लगी आग, परिवार के सात लोग बाल-बाल बचे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कार में अचानक आग लगने के बाद उसमें सवार एक परिवार के सात लोगों की जान बाल-बाल बची। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्थानीय नगर निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे मुंब्रा बाईपास पर हुई। उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग ठाणे आ रहे थे और घटना में उनका वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |