ओडिशा: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की हुए कांग्रेस में शामिल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भुवनेश्वर। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की सोमवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी जतायी है। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक, प्रदेश के प्रभारी ए चेल्ला कुमार और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।