मुंबई: डॉ. देवेंद्र और डॉ. वर्तिका का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा फिजियोथेरेपी के माध्यम से लोगों का सराहनीय उपचार कर रहे डॉ. देवेंद्र चतुर्वेदी और डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी का सम्मान किया गया। संस्था के चैयरमैन डॉ. किशोर सिंह ने दोनों डॉक्टर का अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ से सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, भोला वर्मा, सुरेंद्र पांडे, एडवोकेट प्रशांत परदेसी, अनिल आर कनौजिया, निमेष शाह, शमसाद खान समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |