नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। भारतीय रेलवे के इतिहास में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और CEO के रूप में कार्यभार संभालने वाली जया वर्मा सिन्हा पहली महिला हैं। उन्होंने आज कार्यभार संभाल लिया हैं। इसके पहले जया वर्मा ने रेलवे बोर्ड में संचालन और व्यवसाय विकास के रूप में कार्य कर रही थी। भारतीय रेलवे में जया वर्मा ने अपना 35 साल का समय दिया है अब अध्यक्ष और सीईओ के पद पर कार्यकरेंगी।
जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड में अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। सिन्हा पहली महिला है जो रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्त की गयी हैं। वह अनिल कुमार लाहौटी की जगह लेंगी। वर्तमान में सदस्य ( संचालन और बिजनेस डेवलपमेंट) सुश्री सिन्हा एक सितम्बर शुक्रवार को अपना नया पदभार संभालेंगी।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ