जौनपुर: स्व. कमलापति ने असहयोग आंदोलन में भी भाग लिया था: फैसल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी की मनाई गई जयंती

जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज एवं शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी को याद किया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि कमलपति त्रिपाठी स्वतंत्रता सेनानी थे। 

उन्होंने 1921 के दौरान असहयोग आंदोलन में भाग लिया। वह सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी सक्रिय भागीदार थे, जिसके लिए वह जेल भी गये। 1942 में वे आंदोलन में भाग लेने के लिए मुंबई गए थे जब उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया और तीन साल तक जेल भेज दिया गया। वे 4 अप्रैल, 1971 से 12 जून, 1973 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

 वर्ष 1973 से 1978, 1978 से 1980 और 1985 से 1986 में वे राज्यसभा के सदस्य थे। वर्ष 1980 1984 तक वे लोक सभा के सदस्य थे। वे 1975 से 1977 के बीच रेलवे के केंद्रीय मंत्री थे और 1980 से कुछ समय पहले भी। उन्होंने भारत के रेलवे बजट को 1975 से 1976, 1976 से 1977 और 1980 से 1981 तक पेश किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी एक भारतीय राजनेता, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे। वे संविधान सभा के सदस्य रहे,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तथा भारत के रेल मंत्री रहे।

उन्होंने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि एवं डी. लिट. किया था। कमलापति त्रिपाठी हिन्दी और संस्कृत के विद्वान व ग्रंथकार थे। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी मंगला गुरु , सत्यवीर सिंह, मनीष सिन्हा, राकेश मिश्रा, पंकज सोनकर, नीधू पाठक, मुफ्ती हाशिम मेहंदी, गौरव सिंह, फैयाज हाशमी, निसार इलाही, राजकुमार निषाद, अवी वकास हाजी, हाशिम अली, राकेश सिंह डब्बू, विनय शुक्ला, विनय तिवारी, रमेश चंद्र पाल, शैलेंद्र यादव, राजू निषाद, विजय वर्मा, सुरेश गौड़, पुष्पेंद्र निषाद, निलेश सिंह, अमन सिन्हा, आदिल, अली अंसारी सब्बल, इकबाल आदि मौजूद रहे।

*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ