जौनपुर: जेसीआई चेतना ने कार्यक्रम के जरिए पानी बचाने के लिए किया जागरूक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। रविवार को जैथरा जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत दो कार्यक्रम जागेश्वर नाथ मंदिर पर संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। पहला कार्यक्रम बड़ी मस्जिद के पास स्थित जागेश्वरनाथ मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालुओं की सेवा में शुद्ध पेयजल के लिए वॉटर प्यूरीफायर मशीन लगाया गया। जिसकी कार्यक्रम संयोजक ममता कश्यप रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था अध्यक्ष के द्वारा जागेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी जी को पुष्प भेंट करते हुए अंगवस्त्र भेंट किया गया।
साथ में जल का कहीं भी नुकसान ना हो इसलिए संस्था के द्वारा स्टीकर पंपलेट बनवाकर सार्वजनिक स्थल दीवाल इत्यादि पर लगाते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया जल है तो जीवन है जल है तो कल है स्लोगन लिखे हुए पंपलेट और स्टीकर नगर बासियों में वितरण भी किया गया। जिससे पानी को कहीं पर बेकार ना किया जाए और विश्व कल्याण में वाटर का बचत हो सके।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष सरला महेश्वरी चेयरपर्सन मीरा अग्रहरि, प्रतिमा गुप्ता, अंजना गुप्ता, मंजू जायसवाल, ममता केसरवानी, रिंकी जायसवाल, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, निशा गुप्ता उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा साहू ने किया।कार्यक्रम आभार संयोजक ममता कश्यप ने व्यक्त किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |