BREAKING

जौनपुर: किशोर ने लगाई फांसी, मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी 16 वर्षीय एक किशोर ने रात में घर से पांच सौ मीटर दूर दताव गांव के समीप बबूल के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि उसने प्रेम प्रसंग में अपनी जान दे दी है। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मचा है। उक्त गांव के रूपेश सरोज पुत्र लालमणि शनिवार सुबह अपने घर से बिन बताए निकल गया। काफ़ी देर घर न आने पर परिजन परेशान हो गए और आस-पड़ोस में खोजनबीन करने लगे। दिनभर खोजबीन के बाद रात लगभग 8 बजे दतांव गांव के नहर पुलिया के पास पहंुचे तो एक बबूल के पेड से साड़ी के सहारे फांसी पर शव लटक रहा था। परिजन उसके शव को नीचे उतार कर घर लेकर चले आए और पुलिस को घटना की खबर दी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक का मोबाइल मौके से मिला जिसमे किसी लड़की से बात किया है जिसकी पूरी बात रिकार्डिंग हुई थी। बताया जाता है कि प्रयागराज जनपद के सरायममरेज निवासी रिश्तेदारी की लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक छ: भाइयों में सबसे छोटा था। वह कक्षा 10 वी का विद्यार्थी था। उसके पिता घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी का काम करते है। इस बाबत पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना प्रेम-प्रसंग में फांसी लगाई गई है। पोस्टमार्टम कराने के लिए मृतक के भाई आशीष ने आवेदन दिया है। वही घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें