BREAKING

जौनपुर: कबड्डी मे कुड़ियारी ने सरायमोहिद्दीनपुर को हराया | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: कबड्डी मे कुड़ियारी ने सरायमोहिद्दीनपुर को हराया  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज जौनपुर। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के कुडि़यारी गाँव द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नागपंचमी के अवसर पर एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से आई टीमों ने जमकर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सभी टीमों ने अपना उत्कृष्ट प्रदशर््ान किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुडि़यारी एवं द्वितीय स्थान सरायमोहिद्दीनपुर की टीम ने प्राप्त किया। पहला मुकाबला कुड़यिारी और चक हकीमी के बीच खेला गया इसमें कुड़यिारी की टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला सरायमोहिद्दीनपुर और चक हकीमी के बीच खेला गया जिसमें सरायमोहिद्दीनपुर की टीम विजेता रही। उसके बाद दबंग स्पोर्टिंग क्लब और कुडि़यारी के बीच खेला गया जिसमे कुडि़यारी की टीम विजेता रही। फाइनल में पहुँची सरायमोहिद्दीनपुर और कुडि़यारी के महामुकाबले में कुडि़यारी की टीम विजेता घोषित हुई। गाँव के लोगों ने बताया कि यहाँ हर साल नागपंचमी के दिन धूमधाम से कबडडी का आयोजन किया जाता है जिसमें गोडि़ला, छभवां, शिवराजपुर, गोल्हागौर, मदरहा, चक हकीमी, ताखा पश्चिम शिवपुर आदि गावों से आये टीमों में रोमांचक महामुकाबला खेला जाता है। इस मौके पर विशाल वि·ाकर्मा, विवेक वि·ाकर्मा,अनूप जायसवाल, बिन्दर यादव, राजन अग्रहरि, अखिलेश यादव, प्रभात पाण्डेय, विक्की माली, हिमांशु गौड़, विशाल गौड़, शनि यादव, अमित सोनी, विकास सोनी, शिवकुमार सोनी, बजरंगी यादव, मोहन यादव, शिवम यादव, रोहित यादव, आदि लोगों ने कबड्डी का महामुकाबला खेला।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें