जौनपुर: शिव जागरण बाबा का हुआ भव्य श्रृंगार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। चार जिलों की सीमा पर स्थित सिद्धपीठ श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव प्राचीन शिव मंदिर बेलवाई के दरबार में नाग पंचमी की पूर्व संध्या पर विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रबंधक भोलानाथ की प्रेरणा से श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में शिव जागरण,बाबा का भव्य श्रृंगार और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरु वात कादीपुर के उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव और संस्था के कुलानुशासक डॉ वेदप्रकाश सिंह,श्री वि·ानाथ इंटर कालेज के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह और अभय प्रताप सिंह ने श्री भुवने·ारनाथ महादेव जी का पूजन अर्चन और आरती की। भंडारे में करीब 5 हजार लोगों ने प्रसाद चखा। तत्पश्चात शिवजागरण शुरू होने से पूर्व बेलवाई के पूर्व प्रधान दिलीप मोदनवाल ने संस्था के कुलानुशासक डॉ वेदप्रकाश सिंह को अंग वस्त्र और मर्यादा पुरु षोत्तम भगवान श्रीराम चंद्र का चित्र देकर अभिवादन किया। राजेश गिरी, कतारू बिंद ने मंचासीन अतिथियों का अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमान शिवम मिश्रा सी.ओ कादीपुर, संतोष सिंह थाना प्रभारी,शैलेंद्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बेलवाई,अतुल सिंह,संदीप सिंह,मनोज सिंह,समरनाथ मिश्रा, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. आरपी सिंह सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य और हजारों की संख्या में शिव भक्त कावरियां उपस्थित रहे। बताया जाता है कि नागपंचमी पर बड़ी संख्या में कावरियाँ मां सरयू नदी का पवित्र पावनी जल अयोध्या से लेकर पैदल चलकर बेलवाई धाम आकार स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक करते है। कार्यक्रम में शिवम गुप्ता,प्रमोद जायसवाल,राम केवांचल बिंद कार्यक्रम में लगे रहे।


