BREAKING

जौनपुर: जयंती पर याद किये गये साहित्यकार स्वामीनाथ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

डोभी जौनपुर। हिंदी साहित्य को अपनी लेखनी से समृद्ध करने वाले जनपद के स्मृतिशेष कवि एवं साहित्यकार स्वामीनाथ पाण्डेय को उनकी 93वीं जयंती पर याद किया गया। उनके पैतृक आवास डोभी के हरिहरपुर में स्थित साहित्य साकेत सेवा संस्थान पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। रेलवे बोर्ड के राजभाषा अधिकारी लक्ष्मण शिवहरे ने कहा कि स्वामीनाथ पाण्डेय के लेखन की एक विशिष्ट यात्रा के साथ उनके जीवन का एक सहज सफरनामा भी हिंदी साहित्य के प्रति उनके उत्कट अनुराग को दशर््ााता है। साहित्यिक दलबंदीयों और शिविरों से मुक्त रहकर प्रचार और आत्मज्ञापन से दूर श्री पाण्डेय वीणा वादिनि के साधक थे। डॉ. चार्ल्स विजेडियन डेविड ने कहा कि गोमती, प्राची, अंतराल, मधुबेला, भटके वि·ाासों के स्वर,वि·ाविकंपन (खंडकाव्य) आपकी रचना है तो रणरंगीनी सम्पादित ग्रंथ है। इनका साहित्य जगत में विशेष स्थान है। 19 अगस्त 1930 को जनपद की माटी में पैदा हुआ साहित्य का पहरु आ 27 अक्टूबर 2017 को स्मृतिशेष हो गया। किंतु उनका लेखन आने वाली पीढि़यों को भी प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर परिवारी जनों के साथ संस्था के सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। साहित्य साकेत संस्था के प्रबंध निदेशक वारीन्द्र पाण्डेय ने सबका आभार व्यक्त किया।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें