BREAKING

जौनपुर: जश्न ए आजादी अभियान के तहत डाकघरों में मिल रही नई सुविधा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

600 रूपये में दुर्घटना बीमा व आइपीपीबी का खुल रहा बचत खाता

जौनपुर। जश्न ए आजादी अभियान के तहत वाराणसी क्षेत्र के डाकघरों में घर बैठे सामाजिक सुरक्षा हेतु डाक विभाग ने विशेष पहल की है। महंगे प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ लोगों के लिए डाक विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा के तहत 'जश्न ए आजादी' अभियान चलाया गया है। डाक विभाग के इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के तहत मात्र 600/- में 10 लाख का बजाज ग्रुप एक्सीडेंटल गार्ड का दुर्घटना बीमा एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का प्रीमियम खाता दिया जा रहा है। इसके तहत जहाँ घर बैठे ग्रामीण डाक सेवक व पोस्टमैन लोगों को सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, वहीं इन्हें  प्रोत्साहित करने हेतु विभाग म्यूजिक सिस्टम से लेकर डफल ट्रॉली बैग, पेन ड्राइव, लंच बॉक्स, हॉट पॉट तक पुरस्कार में दे रहा है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर 6 जिलों वाराणसी, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर व बलिया में 26 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग ने आमजन की सुविधाओं के लिए तमाम सेवाओं का विस्तार किया है। सभी डाकघरों में सामूहिक दुर्घटना बीमा और इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रीमियम खातों की सुविधा उपलब्ध है।  दुर्घटना बीमा मात्र मात्र एक वर्ष के लिए होगा तथा एक साल खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा। जिसके लिए मात्र 258 और 396 रु पए के प्रीमियम देय होगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ग्राहक का आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। ग्राहक का खाता बिना किसी दस्तावेज के दिए केवल बायोमेट्रिक के आधार पर तुरंत खुल जाता है एवं साथ ही साथ दुर्घटना बीमा का भी लाभ बिना किसी दस्तावेज जमा कराए लिया जा सकता है। 18 से 65 वर्ष आयु  के लोगों को यह सामूहिक दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलेगी। इसके तहत, दोनों प्रकार के बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता, अंग विच्छेद या पैरालाइज्ड होने पर 10 लाख रु पए का कवर मिलेगा। साथ ही साथ इस बीमा में दुर्घटना से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान इलाज हेतु 60 हजार रु पए तक का आई.पी.डी खर्च और ओ.पी.डी में 30 हजार रु पए तक का क्लेम मिलेगा। वहीं 396 रु पए के प्रीमियम बीमा में उपरोक्त सभी लाभों के अलावा दो बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख तक का खर्च, दस दिन अस्पताल में रोजाना का एक हजार खर्च, किसी अन्य शहर में रह रहे परिवार हेतु ट्रांसपोर्ट का 25 हजार रूपए तक का खर्च और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए 5,000 तक का खर्च भी मिलेगा।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें