BREAKING

जौनपुर : हुसैन अब्बास ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर गांव का नाम किया रौशन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर : हुसैन अब्बास ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर गांव का नाम किया रौशन  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अल्पसंख्यक समुदाय के युवओं को दी प्रेरणा, बोले मेहनत व लगन से हासिल किया जा सकता है लक्ष्य

जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दक्खिनपट्टी बबरखां गांव निवासी इमाम हैदर बादशाह खान के पुत्र हुसैन अब्बास ने पाँडीचेरी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर अपने गांव व परिवार का नाम रौशन किया है। हुसैन अब्बास की इस सफलता पर परिवार के साथ साथ गांव वालों ने ईश्वर का धन्यवाद ज्ञापित किया। पिता इमाम हैदर छत्तीसगढ़ में एक फैक्ट्री चलाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि डॉ.हुसैन अब्बास शुरू से ही पढ़ने में अच्छा था। अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी से उसने हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा पास की थी और उसका ये सपना था कि वोह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहता था जिसका सपना आज पूरा हो गया। इस सफलता के पीछे डॉ.हुसैन अब्बास ने अपने माता पिता, शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान बताया। हुसैन अब्बास ने कहा कि अगर छात्रों में दृढ़ इच्छा मजबूत हो तो वोह हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं बस नियमित पढ़ाई करने की जरूरत है। खासतौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं से उन्होंने कहा कि वे अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा व अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर अपनी मंजिल को हासिल कर सकते हैं। 

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें