जौनपुर: घर से लाखों का सामान उठा ले गये चोर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लिलहा में शुक्रवार की रात चोर जयतू यादव के घर से 65 हजार रु पये नकद समेत लाखों रु पये के आभूषण उठा ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस चली गयी। बताते हैं कि चोर घर के पीछे से छत पर चढ़ गये। सीढ़ी के रास्ते घर में उतर गये। कमरे में रखा दो लोहे के बक्से व एक अटैची चोर छत पर ले गये। चोरों ने अटैची को छत पर ही तोड़ दिया। जबकि दोनों बक्सों को साड़ी के सहारे छत से नीचे उतार दिया। जिसे खेत में ले जाकर तोड़कर उसमें रखा सोने व चांदी के जेवर और 65 हजार रु पये निकाल कर चोर फरार हो गये। घर वाले गर्मी की वजह से आंगन में सोये रहे। उन्हें चोरी का पता सुबह चला। पीडि़त के अनुसार कुल करीब साढ़े चार लाख रु पये की चोरी हुई है।
![]() |
| Advt. |


