जौनपुर: यादों में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी:डॉ प्रमोद के सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. प्रमोदके सिंह ने प्रणवम् स्कूल में सुजानगंज के युवावों को संबोधित करते हुए कहा 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले भारत रत्न राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और संभवत: दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक हैं जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया है। देश में पीढ़ीगत बदलाव के अग्रदूत श्री गांधी को देश के इतिहास में सबसे बड़ा जनादेश प्राप्त हुआ था। अपनी मां की हत्या के शोक से उबरने के बाद उन्होंने लोकसभा के लिए चुनाव कराने का आदेश दिया। उस चुनाव में कांग्रेस को पिछले सात चुनावों की तुलना में लोकप्रिय वोट अधिक अनुपात में मिले और पार्टी ने 508 में से रिकॉर्ड 401 सीटें हासिल कीं। स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले श्री गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे और जैसा कि वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता को बनाये रखने के उद्देश्य के अलावा उनके अन्य प्रमुख उद्देश्यों में से एक है इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



