BREAKING

जौनपुर: शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाकर प्राप्त करें निपुण लक्ष्य:अमरदीप | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाकर प्राप्त करें निपुण लक्ष्य:अमरदीप  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बच्चों की प्रगति में तेजी लाने के लिए लगी शिक्षा चौपाल

जौनपुर। बच्चों में सीखने की प्रक्रिया को तेज करने, 'निपुण भारत मिशन' को बढ़ावा देने और सामुदायिक भागीदारी और अभिभावकों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए 'शिक्षा चौपाल' प्राथमिक विद्यालय राजेपुर वि.ख. शाहगंज पर आयोजित किया गया।     इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज, अमरदीप जायसवाल ने बताया कि इस शिक्षा चौपाल का उद्देश्य, विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने, विद्यालयों में तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने, अभिभावकों में सरकारी स्कूलों का वि·ाास बढ़ाने के लिए है। आगे उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा परिषदीय शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में आपरेशन कायाकल्प की कड़ी में अनेक सुधार के क़दम उठा रही है, डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में सीधे छात्रों के ड्रेस, जूता मोज़ा, स्वेटर, बैग, कापी का धन भेजा गया है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे इस पर विशेष ध्यान दें कि कोई छात्र लाभ से वंचित न रहने पाये। उपस्थित अभिभावकों से भी सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि अपने बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय भेजें, अभिभावक विद्यालय से जुड़े और समय समय पर सुझाव भी दे। उन्होंने माता पिता और अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजनाथ सिंह, एआरपी धर्मेन्द्र सिंह, मोहम्मद मुस्तफा, प्रभाकर उपाध्याय, विजय बहादुर यादव, प्रियंका सिंह, हेमलता, शकुन्तला देवी, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, आंगनबाड़ी, सहित अभिभावकगण आदि उपस्थित रहे।


*पूर्वांचल के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad

*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविन्द सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad

*अपना दल (एस) व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें