BREAKING

जौनपुर: संस्था द्वारा दी जा रही पोषण पोटली का करें उपयोग:सीएमओ | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: संस्था द्वारा दी जा रही पोषण पोटली का करें उपयोग:सीएमओ  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

क्षय रोगियों में बांटे गये पोषण किट व हुई संगोष्ठी

बदलापुर जौनपुर। सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के प्रांगण में संस्था द्वारा गोद लिए गए 104 टीबी मरीजों को पोषाहार किट वितरण के साथ-साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह , सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह एवं डॉ. जमुना शंकर पाण्डेय ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार सिंह ने संस्था द्वारा संचालित कार्यों की प्रशंसा करते हुए सरकार द्वारा लोकहित में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेते हुए युवा वर्ग को स्टार्टअप के लिए प्रेरित किया कौशल विकास, ओ.डी.ओ.पी., साइबर सुरक्षा एवं विभिन्न तात्कालिक मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह नें टी.बी. मरीजों से कहा कि उनकों संस्था की ओर से प्रदान की जा रही पोषण पोटली का सेवन करें एवं सरकार द्वारा टी.बी. उन्मूलन के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारें में विस्तार से बताया। गिनीज बुक ऑफ़ रोकार्ड से सम्मानित डॉ.जमुना शंकर पाण्डेय ने भी टी.बी. मरीजों को जागरूक करते हुए संस्था के प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा की। संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा प्रधानमंत्री टीबीमुक्त भारत अभियान योजना के तहत क्षय रोगियों को पोषाहार के साथ फालोअप और टी.बी. उन्मूलन के लिए लगातार सहयोग किया जा रहा है। संचालन शुभम सिंह ने किया। स्वागत गीत शिवानी मिश्रा, अम्बुज मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश कौशल विकास में डोमेस्टिक डाटा एंट्री ओपरेटर से उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इस अवसर पर संजय सिंह प्रधान जगदीशपुर, सीएल निगम,एसटीएस तरु ण कुमार, सत्यजीत मौर्य, लालमणि मिश्र,आदशर््ा दुबे, मंजू सिंह, किरन, कबूतर देवी, शीला देवी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें