जौनपुर: जेसीआई ने सूरज घाट पर मनाया सांस्कृतिक कार्यक्रम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सूरज घाट पर नौका विहार ने सभी को किया आकर्षित
जौनपुर। जेसीआई सावन के पावन माह में प्रतिवर्ष एक सावनी भोज का पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित करती है जिसमें महिलाएं, पुरु ष व बच्चे अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। सूरज घाट पर सावनी भोज का सांस्कृतिक कार्यक्रम जेसीआई संस्थाध्यक्ष दिलीप सिंह व चेयरपर्सन अर्चना सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे श्रृंगार, मेहंदी कंपटीशन आदि आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सीमा अंजनी प्रजापति, द्वितीय प्रिया प्रशांत सिंह लकी व तृतीय पुरस्कार अमृता संदीप जयसवाल और स्वर्णिमा कृष्ण कुमार जयसवाल को वितरित किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बबीता जायसवाल, पूनम जायसवाल, वंदना गुप्ता, आलोक सेठ, सौरभ बरनवाल, अंजनी प्रजापति, संजय गुप्ता, जेजे देव सिंह, लक्ष्य जयसवाल, सागरिका प्रजापति को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका में सरिता मिंगलानी व सीमा जावा मौजूद रहीं। इस मौके पर सभी सदस्यों ने सूरज घाट पर नौका विहार का भी आनंद लिया और बनारस के घाटों की तरह जौनपुर में भी घाटों को विकसित करने पर जोर दिया। जिससे आम जनमानस समय-समय पर अपने परिवार के साथ इस सुखद अनुभूति का अनुभव कर सके। संचालन सचिव आकाश केसरवानी व उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष राधे रमण जयसवाल, आलोक सेठ, गौरव सेठ, धर्मेंद्र सेठ, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप पाण्डे, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, संजय गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, सोनी जायसवाल, अनिता सेठ, सुधा बैंकर, किरन सेठ, नीतू गुप्ता, उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, सौरभ बरनवाल, राजकुमार जायसवाल, विशाल, मनीष तिवारी, सिमरन तिवारी, सौम्या केसरी, प्रीति जायसवाल, नीतू सिंह, नीरज श्रीवास्तव, सन्तोष अग्रहरि, अजय नाथ जायसवाल, श्रद्धा जायसवाल, अभिषेक अग्रहरि, प्रशांत सिंह लकी, अभिषेक बैंकर, संदीप जायसवाल, अंजनी प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



