जौनपुर: इंडिया को जिताने का सपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
विधायक ने नये सपा कार्यालय का किया उद्घाटन
केराकत जौनपुर। सपा विधायक तुफानी सरोज ने सिहौली चौराहे के पास केराकत विधानसभा का नये कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा के चुनाव इंडिया गठबंधन को जीताने व एनडीए गठबंधन को हराने का संकल्प लिया। साथ ही छोटे लोहिया जने·ार मिश्र की जयंती मनाई गयी। इस अवसर स्व. मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। तथा निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त से क्रान्ति दिवस के मौके पर सपा जन जागरण अभियान चलाकर लोगों के सपा शासन काल में चलायी गयी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जायेगी।साथ ही जनचौपाल के माध्यम से चर्चा की जायेगी। केराकत विधानसभा को 11 जोन में बांटकर 44 प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने किया।इस अवसर पर अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव लालता निषाद, सत्यनारायण यादव, भगवती सरोज,विजय दत्त मौर्य ,सुरेश यादव, सूबेदार बौद्ध,रामराज राजभर,डा0 हरिराम ,भानू यादव,विनय सरोज, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश गौतम, व कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।
![]() |
AD |
![]() |
AD |
![]() |
AD |