BREAKING

जौनपुर: रोजगार सेवकों ने आठ सूत्री मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: रोजगार सेवकों ने आठ सूत्री मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मनरेगा कर्मियों ने वीडीओ को सौंपा ज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की करी मांग

सिरकोनी जौनपुर। विकास खंड कार्यलय पर शुक्रवार को रोजगार सेवकों ने ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार राज के नेतृव मे बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सरकार के द्वारा पिछले वादों को याद दिलाने और पूरा करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नामित आठ सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ अस्मिता सेन को सौंपा। ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के प्रांतीय आवाह्न पर बैठक आयोजित की गई। ग्राम रोजगार सेवको के मुताबिक मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में रोजगार सेवकों ने मांग की है कि ग्राम विकास अधिकारी भर्ती प्रक्रिया में पचास प्रतिशत आरक्षण ग्राम रोजगार सेवकों को दिया जाये और एचआर पॉलिसी लागू की जाय, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश की तरह मानदेय में बढ़ोतरी करने व रोजगार सेवकों की तैनाती ग्राम पंचायत के अलावा रिक्त ग्राम पंचायत में भी किए जाय। मनरेगा की यूजर आईडी, पासवर्ड रोजगार सेवकों को दिए जाय आकस्मिक दुर्घटना से मृत्यु होने पर उसके आश्रित को सेवा में समायोजित करने के साथ ईपीएफ कटौती की धनराशि मनरेगा कर्मचारियों के यूएएन खाते में भेजा जाय। रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दे पद नाम ग्राम विकास सहायक किया जाय। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार राज, योगेश चंद्र यादव, संगीता यादव, अजय कुमार आनंद, सुदीप कुमार यादव, सरोज देवी, अनिल कुमार सिंह, उर्मिला यादव, टीए दीपक मिश्रा, तेज बहादुर राव,राणा रणविजय सिंह, अजय श्रीवास्तव कंप्यूटर ऑपरेटर सहित सभी मनरेगा कर्मचारी मौजूद रहे।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें