BREAKING

जौनपुर: धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या | #NayaSaveraNetwork


जौनपुर: धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सड़क के किनारे खेत में शव मिलने से फैली सनसनी

रास्ते के विवाद को लेकर हत्या का बना कारण

केराकत जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचवर में एक 32 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या किये जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। बताते हैं कि गुरु वार को कुछ लोग मार्निंग वाक करने सुबह निकले थे कि सड़क के किनारे एक खेत में शव पड़ा देखकर चौंक गए। पास जाकर देखा तो जिसकी पहचान संतोष कुमार यादव पुत्र राम दुलार यादव निवासी ग्राम उसरपुर पचवर के रूप में हुई। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दे दिया। सूचना मिलते ही सीओ गौरव शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ अलसुबह पांच बजे मौके पर पहुंच गये। तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। तथा मौके पर मिले एक जोड़ी चप्पल,रक्त रंजित धारदार हथियार की मुठिया, मृतक की एक मोबाइल ,एक अपाची बाइक एवं एक पर्स को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले की छानबीन में पुलिस जुट गयी। मृतक के हाथ,पेट, सिर व गर्दन पर किसी तेज धार हथियार से गंभीर चोट के निशान मिले। साथ ही मृतक की आंखों में लाल पिसी हुई मिर्ची का पाउडर भी दिखाई पड़ रहा था जिससे प्रतीत होता है कि हत्यारों ने पहले उसकी आंखों में मिर्चा झोंका था। बताते हैं कि मृतक का अपने पट्टीदार से रास्ता के विवाद को लेकर कोई मुकदमा पिछले दशक से चल रहा था। मृतक की पत्नी ममता देवीे ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े नौ बजे हमारे पति हमें दवा देकर घर से पुन:और कहीं बाहर चले गये। मृतक के भाई विनोद कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने तीन नाम जद सहित पांच के विरु द्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पूछने पर सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि दो नामजद लोगों को सत्येन्द्र कुमार यादव उर्फ दिल्ला व इन्दल यादव को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक रात में देवकली में किसी के यहां दावत खाने गया था। 

जब एसडीएम की आंखों में छलक उठे आंसू

केराकत जौनपुर। ग्राम पचवर में हुई संतोष कुमार यादव की हत्याकांड को लेकर स्थिति की जानने हेतु उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा मृतक के घर पर पहुंच गयी ,उसी समय मृतक की पत्नी ममता देवी अपने तीनों बच्चों शिवम 7, शिवांगी 5 एवं सत्यम 3को लेकर दहाड़े मारकर रोने लगी तो उपजिलाधिकारी सुश्री मिश्रा ने ममता देवी व उसके तीनों बच्चों के सिर पर हाथ रख कर सांत्वना देने लगी, लेकिन ममता देवी व बच्चों के आंखों से बह रही आंसुओं की धारा रु कने का नाम नहीं ले रही थी। इस करु ण क्रंदन दृश्य देख खुद एसडीएम के आंखों से आंसू छलक पड़े। और ममता देवी को उन्होंने हर तरह का सहयोग देने का आ·ाासन दिया तथा रो रहे बच्चों को पानी मंगवाकर पिलाया।

*#HappyIndependencDay: जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री के प्रो. अनुज विक्रम सिंह (मो. 9670770770) की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*#HappyIndependencDay:  वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर के विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें