BREAKING

जौनपुर: अमित की कार्यकुशलता ने बेसिक शिक्षा में स्थापित किए नये आयाम | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: अमित की कार्यकुशलता ने बेसिक शिक्षा में स्थापित किए नये आयाम  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर प्रदेश के बेसिक शिक्षा के लिए बना रोल मॉडल

विद्यालय बना पूर्ण रूपेण स्मार्ट आईटीसी का कार्यशाला

जौनपुर। यूँ हीं नही मिलती राही को मंजि़ल, एक जुनून सा दिल मंे जगाना होता है। उन्होंने अपने अथक प्रयास से यह साबित कर दिया कि अगर इंसान में कुछ अलग करने का ठान ले तो उसको सफलता मिलना तय है। ऐसा ही कुछ करके दिखाया अमित सिंह ने। उन्होंने इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर सिकरारा में ऐसा कार्य किया कि वह प्रदेश में शिक्षकों के लिए नजीर बन गया।

*जौनपुर: लोक निर्माण मंत्री जितिन का हुआ स्वागत  | #NayaSaveraNetwork* https://www.nayasabera.com/2023/08/nayasaveranetwork_533.html --- *माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविन्द सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network* Ad

उनके प्रयास से जनपद में प्रथम डिस्कवरी लैब की स्थापना की। जो प्रदेश का पहला डिस्कवरी लैब है जो वैज्ञानिक अभिवृत्तियों और खगोलीय अन्वेषण की जिज्ञासा बच्चों में पैदा करता है। इस डिस्कवरी लैब की प्रशंसा स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की एवं डिस्कवरी लैब से लाभान्वित हो रहे बच्चों से विज्ञान एवं खगोलीय तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करके उनकी भूरी भूरी प्रशंसा भी की। इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर प्रदेश का ऐसा प्रथम विद्यालय है जिसके सभी कक्ष  में स्मार्ट क्लास/इंटरएक्टिव बोर्ड लगे हुए हैं जो बच्चों को उनके शिक्षण अधिगम में दृश्य एवं श्रव्य संकल्पना प्राप्त करने में काफी मददगार साबित होते हैं।


प्राानाध्यापक अमित सिंह ने जन समुदाय के सहयोग से विद्यालय अवस्थापना में डेस्क बेंच प्रोजेक्टर आदि की सहायता प्राप्त करके यह साबित किया है कि बिना सरकारी मदद के दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से आप संसाधनों की कमी पूरी कर सकते हैं और यह शिक्षण में इनकी कमी कभी भी आड़े नही आती। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर प्रदेश का ऐसा प्रथम विद्यालय है जिसने कोविड-19 के समय ठप पड़ी शिक्षण व्यवस्था को जागृत करने के लिए मोहल्ला क्लासेज की संकल्पना प्रारंभ की जो बाद में चलकर प्रदेश सरकार ने स्वयं अपनाया और प्रदेश के हर जनपद ने इस संकल्पना को अपने शिक्षण व्यवस्था में मूर्त रूप दिया।मिशन के रूप में कार्य कर रहे अमित सिंह का विद्यालय ताहिरपुर आस पास के कान्वेंट स्कूलों को हर तरह से प्रतिस्पर्धा दे रहा है और आज बढ़ती छात्र संख्या के कारण विद्यालय में नो एडमिशन का बोर्ड भी लगाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि अमित सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी है और संगठनात्मक नेतृत्व के साथ साथ अध्यापन में उच्च स्तरीय आयाम स्थापित कर रहे है।

*#HappyIndependencDay:  वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर के विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें