जौनपुर: सावन के पांचवे सोमवार को मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा जौनपुर। श्रावण मास के पांचवे सोमवार को देवी मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र के चौरा माता मंदिर शक्ति स्वर नाथ महादेव मंदिर श्री राम जानकी मंदिर सहित क्षेत्र के दर्जनों देवी देवताओं के मंदिर में श्रावण मास के पांचवें सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ा। राम जानकी मंदिर गुलजारगंज में मुख्य जजमान सामूहिक विवाह के संयोजक अशोक कुमार उमर वैश्य अपने धर्म पत्नी के साथ राम जानकी मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं का पूजन अर्चन किया। पंडित बालमुकुंद तिवारी द्वारा आए हुए सभी दर्शनार्थियों का विधि विधान से पूजन अर्चन का कार्य करवाया गया। इस मौके पर क्षेत्र की धार्मिक महिलाएं मंदिर में पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया और भजन कीर्तन में भाग लिया।
![]() |
AD |
![]() |
AD |
![]() |
AD |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent