BREAKING

जौनपुर: चोरी की चार मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा एक युवक को चोरी की चार मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद इमरान पुत्र हबीबुल्लाह अंसारी निवासी मोहल्ला उमराना थाना मछलीशहर ने घर में घुसकर बीते 16 व 17 अगस्त की रात्रि दो मोबाइल की चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर की सूचना थाना मछलीशहर में दी थी जिसमें पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक मुन्नीलाल कन्नौजिया द्वारा की जा रही है। विवेचना के क्रम में प्रभावी कार्यवाही करते हुए करते हुए शुक्रवार की सुबह ताजुद्दीनपुर पुराफगुई नहर की पुलिया पस से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक की पहचान महताब पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला अलवियाना कस्बा खास थाना मछलीशहर के रूप में हुई जिसकी गिरफ्तारी संदिग्ध के रूप में की गयी, बतायी गयी। उसके कब्जे से चोरी की चार मोबाइल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में आईपीसी की धारा 411 की वृद्धि की गयी। बरामद मोबाइलों के स्वामियों को मौके पर तलब किया गया जिनके द्वारा अपनी अपनी मोबाइलों को पहचाना गया। गिरफ्तार शुदा मोबाइल चोर का चालान न्यायालय में भेज दिया गया है।

*डी.डी. मेट्रो न्यू दिल्ली के पूर्व संवाददाता, पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad

*जौनपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad

*कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया धर्मापुर जौनपुर की प्रधानाध्यापक अर्चना रानी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें