BREAKING

जौनपुर: मोबाइल छीनने का विरोध करने पर यात्री को ट्रेन से फेंका | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज जौनपुर। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास बोगी के गेट पर खड़े होकर बात कर रहे यात्री से उचक्कों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान यात्री के विरोध करने पर हाथापाई व मारपीट होने पर उचक्कों ने यात्री को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। यात्री को काफी चोटें आई जिसे उपचार के लिए पुरु ष चिकित्सालय भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्रूखाबाद जनपद के जहानागंज गुलेरिया गांव निवासी क़ासिम 26 पुत्र सैफू बुधवार को रसड़ा से अहमदाबाद जाने के लिए साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन सवार हुआ। रात करीब 8 बजे वह बोगी के गेट पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। स्थानीय रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के समीप ट्रेन पहुंची तो क़ासिम के पास दो उचक्के पहुंचे और उसकी मोबाइल छीनने लगे। इस दौरान हाथापाई व मारपीट होने पर उचक्कों ने उसकी मोबाइल छीनकर उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया जिसमें यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए राजकीय पुरु ष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जीआरपी द्वारा घटना की सूचना घायल यात्री के परिजनों को दी गई।

*अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उ.प्र. पूर्वी के महासचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*डी.डी. मेट्रो न्यू दिल्ली के पूर्व संवाददाता, पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें