BREAKING

जौनपुर: लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करें टीकाकरण:डीएम | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करें टीकाकरण:डीएम  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जिला स्वास्थ्य समिति की हुई बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक बुधवार देर सायं संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा करते हुए एमओआईसी को निर्देशित किया कि जिन भी ब्लॉकों में टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 90 प्रतिशत से कम पाया गया है इसे बढ़ाने के हर संभव प्रयास किए जाए। जिलाधिकारी ने जेम पोर्टल के माध्यम से वाहन संचालन, भोजन संचालन के निविदा की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के संचालन, जननी सुरक्षा योजना, रोगी कल्याण समिति, अस्पतालों में दवाओ की उपलब्धता, ओपीडी तथा टेलीमेडिसिन आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराए। उन्होंने सरकारी इकाइयों में हुए प्रसव का विवरण, प्रेरणा कैंटीन की व्यवस्था, इसके संचालन की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित एमओआईसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा करने के साथ ही पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गंभीर एनीमिया पहचान, राष्ट्रीय दृष्टि हीनता एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम की वार्षिक प्रगति, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान की जानकारी सहित पीपीपी परियोजनाओं के तहत डायलिसिस मशीन, सीटी स्कैन मशीन, बायोमेडिकल उपकरण उनके रख-रखाव टेलीमेडिसिन तथा राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा, आयुष्मान भारत, पीएम जन आरोग्य योजना के तहत गत माह में बनाए गए आयुष्मान कार्ड की संख्या का विवरण लेने के साथ ही आशा और पंचायत सहायक की भी सहभागिता इसमें सुनिश्चित कराकर इसकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी एमओआईसी से आवंटित बजट के सापेक्ष खर्च के विवरण की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्इं तेजा सीलम सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें