BREAKING

जौनपुर: कृषि उद्यम से बढ़ेगी किसानों की आय | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सिद्दीकपुर में गुरु वार को एग्री जंक्शन लाभार्थियों के 13 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर द्वितीय बैच के  प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दिए। लाभार्थियों को संबोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक (आत्मा) डा0 रमेश चंद्र यादव ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं कृषि स्नातकों को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार प्रशिक्षित उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत बेरोजगार कृषि स्नातकों को प्रशिक्षित कर रही है, उन्हें बीज खाद एवं रसायन के लाइसेंस के साथ बैंक से रु पये पांच लाख ऋण का ब्याज और एक साल तक का दुकान का किराया कृषि विभाग द्वारा दिया जा रहा है। जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में एग्री जंक्शन केंद्र खोले जा रहे हैं जहां किसानों को एक ही छत के नीचे उचित परामशर््ा के साथ कृषि निवेश के सारे सामान एक ही जगह पर सुगमता से उपलब्ध हो जाएंगे। अंत में आभार ज्ञापन वरिष्ठ संकाय अभिषेक दुबे ने किया। इस मौके पर संस्थान निदेशक उपेन्द्र कुमार, संकाय श्रवण कुमार, जगदीश गौर सहित चयनित 29 एग्री जंक्शन लाभार्थी मौजूद रहे।

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें