BREAKING

जौनपुर: वेद शिव स्तुति के साथ किया गया श्रीराम का राज्याभिषेक: डा. मदन मोहन मिश्र | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: वेद शिव स्तुति के साथ किया गया श्रीराम का राज्याभिषेक: डा. मदन मोहन मिश्र  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वेद शिव स्तुति के साथ किया गया श्रीराम का राज्याभिषेक: डा. मदन मोहन मिश्र 

बिपिन सैनी 

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में चल रहे मानस मास परायण महायज्ञ श्रीराम कथा प्रवचन के ,28 वे दिन वाराणसी से पधारे विद्वान कथा वक्ता डा मदन मोहन मिश्र ने उत्तर कांड का वर्णन करते हुए बताया कि सीता, लक्ष्मण और समस्त वानर सेना के साथ श्रीराम अयोध्या वापस पहुँचे। अयोध्या वाशियो ने पूरे अयोध्या धाम में घर घर दीप जलाकर पुष्प वर्षा कर श्रीराम का भव्य स्वागत किया। भरत के साथ सर्वजनों में आनन्द व्याप्त हो गया। वेदों और शिव की स्तुति के साथ श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। राज्याभिषेक के बाद वानरों, समेत आए हुए सभी की विदाई दी गई। राम ने प्रजा को धर्म ,सत्कर्म का उपदेश दिया और रामराज्य एक आदर्श बन गया। कथावाचक डा अखिलेश चंद्र पाठक जी ने सुंदरकांड पाठ का वर्णन करते हुए बताया कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सुंदरकांड का पाठ मंगलवार और शनिवार को करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस पाठ को प्रतिदिन भी किया जा सकता है। आध्यात्मिक रूप से अगर आप सुंदरकांड का पाठ करते हैं तो इसके लिए प्रातः काल 4 से 6 बजे तक यानी कि ब्रह्म मुहूर्त में पाठ सर्वोत्तम माना गया है। रामचरित मानस के बालकांड में भगवान विष्णु के रामावतार का कारण और भगवान की लीला का उद्देश्य समझाते हुए यहां भगवान शिव कहते हैं- कोई भी इस भ्रम में न रहे कि वह सर्वज्ञानी है या कोई हमेशा मूर्ख ही रहेगा। भगवान की जब जैसी इच्छा होती है तब वह प्रत्येक प्राणी को वैसा बना देते हैं। इसलिए कभी किसी चीज का अहंकार नहीं करना चाहिए, जो अहंकार करते हैं। वह समाज में कभी आगे नहीं बढ़ पाते।


*#HappyIndependeceDay  Acharya Baldev Polytechnic College, Kopa, Patarahi-Jaunpur  #NayaSaveraNetwork*
Ad


*#HappyIndependeceDay  MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR  #NayaSaveraNetwork*
Ad

*#HappyIndependencDay: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें