जौनपुर: वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जमीनी विवाद को लेकर तीन दिन पूर्व हुई मारपीट में हुआ था घायल
सरायख्वाजा जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़उर गांव में पुरानी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए जिसमे एक लोग का ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बड़उर गांव में निवासी नंदलाल बिंद 60 वर्ष पुत्र रामजीत बिंद, समेत चार लोग घायल हो गए जिसमें विमल 48 वर्ष पत्नी राधेश्याम बिंद, संजय बिंद 28 वर्ष पुत्र राधेश्याम बिंद, दीपचंद बिंद पुत्र राधेश्याम बिंद बाइक से 6 लोगों की जनसंख्या में आए लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट का लहूलुहान कर दिया और दबंग मौका पाकर फरहर हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला चिकित्सालय ले गए जिसमें नंदलाल बिंद की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया और तीसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

